अस्सलाम वालेकुम व रहमतुल्लाह व बरकातहू। उमरा करने की ख्वाहिश तो हर मुसलमान के दिल में होती है। हर मुसलमान की ये तमन्ना होती है कि मैं अल्लाह के घर का दीदार कर लूं। अल्लाह के घर के सामने मैं खड़ा हूं, रो रहा हूं, दुआएं मांग रहा हूं, तवाफ़ कर रहा हूं। हर एक की ख्वाहिश होती है जिसके लिए आदमी पैसे जोड़ता है, पाईपाई इकट्ठी करता है और फिर अल्लाह का घर देखने के लिए वह जाता है। अल्लाह के घर से मोहब्बत हम लोगों की इतनी होती है कि हमें अगर यह पता चल जाए कि फुला शख्स सऊदी में रहता है। तो हमारा ज़हन सबसे पहले इसी पर जाता है कि यार वो तो सऊदी में काम करता है। अरे जितने चाहे उमरे कर लेता होगा। हज के मौके पर हज कर लेता होगा। लेकिन ऐसा नहीं था। था। अब तक जो लोग वर्क वीजा पर सऊदी अरब जाते थे तो वह उमरा नहीं कर सकते थे। इसी तरह से यह भी था पहले कि जो लोग उमरे पर सऊदी अरब जाते थे तो वो टूरिस्ट के तौर पर सऊदी अरब के किसी भी शहर में नहीं घूम सकते थे। उमरे पर अगर आप गए हैं उमरे के वीज़ पर तो आप सिर्फ उमरा कर सकते हैं बस और आसपास की जियारतें कर सकते हैं। बाकी आप इधर-उधर नहीं जा सकते। फिर सऊदी अरब ने इसमें चेंजेस किया और क्या हुआ कि आप उमरे पर अगर जा रहे हैं उमरे वीजे पर तो आप वो उमरा वीजा आपका टूरिस्ट वीजा यानी टूरिस्ट वीजा उमरा वीजा आप पूरे सऊदी अरब में कहीं भी घूम सकते थे और यह सऊदी अरब ने इसलिए किया था ताकि उनके जो फॉरेनर्स हैं ज्यादा से ज्यादा आए और पूरी दुनिया के जो मुसलमान हैं वो ज्यादा से ज्यादा सऊदी अरब में आए और 2030 का उनका जो विज़न है जो उनका मक मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट प्लेसेस बना देना और सऊदी अरब को मुसलमानों का एक हाईटेक मुल्क बना देना मुसलमानों के लिए कि मुसलमान ज्यादा से ज्यादा घूमने के पर्पस से इबादत के पर्पस से सऊदी अरब में आ सके। तो उन्होंने क्या किया के टूरिस्ट वीजा और उमरा वीजा एक कर दिया। यानी उमरे पर अगर कोई जा रहा है तो वो पूरे सऊदी अरब में जब चाहे जहां चाहे वो घूम सकता है। कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। अच्छा एक प्रॉब्लम फिर भी थी कि जो लोग वर्क वीजा पर सऊदी अरब में हैं या फैमिली वीजा पर वहां हैं या कोई और वजह से वहां पर हैं तो वो उमरा नहीं कर सकते थे। मुझे अच्छे तरीके से याद है कि मैंने जब 2 साल पहले मैं गया था तो वहां एक ड्राइवर से मैंने पूछा यार तुम तो जब चाहे जो उमरा कर लेते होंगे। तो उसने बोला ऐसा नहीं है मैं वर्क वीज़ पर यहां पर हूं। तो वर्क वीज़ पर जो लोग वहां रह रहे थे वो उमरा नहीं कर सकते थे। अब सऊदी अरब ने एक बड़ी खुशखबरी दी है और वो खुशखबरी क्या है? पूरी खबर मैं स्क्रीन पर लगा रहा हूं के उमरा वीजा की जो जरूरत हुआ करती थी लोगों को अब उसमें बदलाव कर दिए गए हैं। और वो बदलाव क्या है? आप स्क्रीन पर देख सकते हैं कि किसी भी तरह के वीज़ पर अब आप उमरा कर सकते हैं। यानी जिनके पास ई टूरिस्ट वीजा है, ट्रांजिट वीजा है, वर्क वीजा है, फैमिली विजिट वीजा है या कोई भी अन्य वैलिड वैलिड वीजा है तो वो लोग उमरा कर सकते हैं। अब कोई इसमें वो नहीं है। यानी जितने भी किसी भी तरह का वीजा अगर आपके पास है मान लीजिए आप फैमिली के साथ घूमने के लिए गए हैं सऊदी अरब और आपका प्लान बन गया चलो उमरा भी कर लेते हैं तो उमरा वीजा आपको अलग से लेने की जरूरत नहीं है बल्कि आप उमरा भी कर लेंगे तो इससे बहुत राहत मिलने वाली है मिसाल के तौर पे मैं उमरा करने के लिए जा रहा हूं अब मेरा प्लान ये बना कि चलो मैं यार रियाज भी चलता हूं और भी जो सऊदी अरब के शहर हैं उनको घूमता हूं तो मुझे अलग से अब कुछ वीज़ लेने की जरूरत नहीं है वही मेरा टूरिस्ट वीजा है वही मेरा उमरा वीजा तो जिन लोगों के पास वर्क वीजा है वही अब वो उमरा वीजा भी बन गया। हां इतना करना पड़ेगा कि उमरे के लिए आपको जो इनका नुसुक ऐप है ये पूरी खबर मैं लगा रहा हूं कि ये बदलाव सऊदी अरब ने विज़न 2030 के तहत किया है। इसका मकसद देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा देना है। जाहिर सी बात है लोगों को जब ये आजादी मिलेगी तो एक बार आदमी जाता है तो उमरा करने की गरज से जाएगा। वो सोचेगा चलो यार दोबारा कौन आ रहा है? अभी फैमिली को मैं अपनी विजिट करा देता हूं। थोड़ा सा और घूम लेता हूं। इधर-उधर क्यों जाऊं? मैं दुबई क्यों जाऊं? क़तर क्यों जाऊं? चलो सऊदी अरब ही चलता हूं। वहां उमरा भी करूंगा और साथ-साथ उमरे के बहुत जगह घूम भी लूंगा। तो इस वजह से इन्होंने ये चेंजेस किया है। लेकिन उमरे के लिए आपको फिर क्या करना पड़ेगा? जो नुसुक ऐप है, जो नुसुक प्लेटफार्म है, यहां पर आपको उमरे के लिए लाइसेंस लेना पड़ेगा। उमरे के लिए जब आप लाइसेंस नुसuक ऐप से ले लेंगे तो फिर क्या होगा कि सऊदी अरब डिजिटली जो अपनी जो नुसuक ऐप है इसके जरिए आपको परमिट देगा और आप आराम से जाके उमरा कर सकते हैं। तो ये एक बड़े राहत की खबर है जो सऊदी अरब से इस वक्त आ रही है जिससे आम लोगों के लिए उमरा करना घूमना फिरना सऊदी अरब में बहुत आसान हो जाएगा। मैं यही कहना चाहूंगा आप लोगों से के इधर-उधर जाने के बजाय सऊदी अरब जाइए और उमरा करने के अलावा बहुत सारी चीजें सऊदी अरब में घूमने की हैं। है ना? और रियाज शहर जो बड़ा खूबसूरत शहर है सऊदी अरब का उसके अलावा और भी शहर हैं जो घूमने के ऐतबार से बहुत जबरदस्त हैं। वहां अपनी फैमिली के साथ जा सकते हैं। और जो लोग काम करते हैं वहां पर वो अब तक उमरा नहीं कर पा रहे वो लोग अब बड़े आसानी के साथ उमरे की इबादत अदा कर सकते हैं। तो यह एक बड़ी खुशी की खबर थी जो मैंने आप लोगों के साथ शेयर की और मैं समझता हूं के आप लोग उमरा जब करने जाएंगे तो अब थोड़ा सा आप तफरी का भी मजे लेंगे। दुआओं की गुजारिश है |